फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prince money, hackers viewed movie, eat Pizza Burger

पैसे प्रिंस के, पिज्जा- बर्गर खाकर मूवी देखी हैकर ने

Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा नगर निवासी प्रिंस कुमार का खाता सदर बाजार स्थित केनरा बैंक में है। शुक्रवार को बैंक पहुंचे प्रिंस ने अपने खाता चेक किया तो 15 हजार रुपये कम थे। किसी ने उसका एकाउंट हैक कर खाते से 15,550 रुपये निकाल लिए। हैकर ने प्रिंस के पैसे से पिज्जा, बर्गर ही नहीं खाया, मूवी भी देखी और ई-पेमेंट उसके खाते से किया। बैंक प्रबंधक ने खाताधारक प्रिंस को हैकर के खिलाफ एफआईआर करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

प्रिंस अकेले व्यक्ति नहीं है जिसके खाते को हैक कर किया गया है। नोटबंदी के बाद ई-बैंकिंग, ई-वालेट और प्लास्टिक मनी से भुगतान का प्रचलन बढ़ा है तो ठगी के मामले भी बढ़े हैं। कई एप्स डिजिटल भुगतान करने के लिए विज्ञापन देने लगे हैं। बिना जागरूकता के इनका प्रयोग करना अपनी जमा पूंजी को गंवाने का जोखिम उठाना है।
विज्ञापन



नेट बैंकिंग में रखे इन बातों का ख्याल
- पासवर्ड में अक्षर और गिनती के अलावा प्रतीकाक्षर(हेश, स्टार, प्रतिशत, प्रश्नचिह्न) का इस्तेमाल जरूर करें।
- खाते में बदलाव की कोई सूचना आते ही तुरंत बैंक से संपर्क करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल फोन बंद होने पर तुरंत फोन कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें।

पासवर्ड के लिए ये बरतें सावधानी
- पासवर्ड कम से कम आठ से दस अक्षर का हो।
- हर थोडे़ दिन बाद पासवर्ड को बदलते रहे।
- बैंकिंग एक्टिविटी ओपन वाईफाई पर न करें।


क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- कंपनी कभी भी फोन करके पासवर्ड और अकाउंट नंबर नहीं पूछती है। ऐसे में फोन आने पर कुछ पासवर्ड न बताएं। वहीं, किसी अपरिचित को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल न कराएं।  वहीं, अपना खाते पर मोबाइल अलर्ट जरूरत लगवाएं। बैलेंस कटे तुरंत जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराज चड्डा, प्रबंधक
केनरा बैंक, सदर बाजार


- मोबाइल पर तरह-तरह के मैसेज आ रहे है कि भुगतान करने के लिए इन एप्स का इस्तेमाल करें। सबसे ज्यादा लोग इसी से सावधान रहें। लोग जानकारी के अभाव में इन एप्स को डाउनलोड करते हैं। खाता संख्या और पासवर्ड डालते ही आपका एकाउंट हैक हो सकता है, इसलिए कहीं भी पर्सनल जानकारी भरने से पहले भली भांति जानकारी कर लें।

प्रवीन अग्रवाल, साइबर एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed