{"_id":"696a7c3f117ce491fa0a1744","slug":"prime-minister-niharika-will-attend-the-republic-day-parade-at-the-red-fort-as-a-guest-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-165431-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गणतंत्र दिवस की परेड में लाल किले पर अतिथि के रूप में जाएंगी प्रधान निहारिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गणतंत्र दिवस की परेड में लाल किले पर अतिथि के रूप में जाएंगी प्रधान निहारिका
Fri, 16 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
-प्रधान निहारिका वर्मा।
- फोटो : -प्रधान निहारिका वर्मा।
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में जिले की सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसई मोहम्मदपुर की प्रधान निहारिका वर्मा को आमंत्रित किया गया है। ग्राम प्रधान के साथ ही साथ उनके पति को भी शामिल किया गया है। प्रधान को आनेजाने पर होने वाले खर्च को भी शासन की ओर से बहन किया जाएगा। आमंत्रण पत्र आने के साथ प्रधान ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।
दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली भव्य परेड को देखने के लिए शासन की ओर से प्रदेश के 42 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। इन 42 ग्राम प्रधानों के साथ-साथ उनके जीवनसाथी भी इस परेड में शामिल होंगे। शासन की ओर से जिले की सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत बसई मोहम्मदपुर की प्रधान निहारिका वर्मा को आमंत्रित किया गया है। पंतायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने डीपीआरओ को पत्र भेजा है। शासन का पत्र आने के साथ बसई मोहम्मदपुर की प्रधान निहारिका वर्मा ने दिल्ली परेड में शामिल होने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। क्योंकि प्रधान एवं उनके साथ जाने वाले पति के आने-जाने, ठहरने के साथ भोजन आदि का खर्चा शासन की ओर से ही वहन किया जाएगा। बसई मोहम्मदपुर की प्रधान निहारिका वर्मा इससे पूर्व भी स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के साथ-साथ ही जल जीवन मिशन की कार्यशाला में शामिल होने के साथ पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने जैविक खाद को तैयार करके ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने का काम किया है।