फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prices of plain bangle have been increased per break since March

एक मार्च से सादा चूड़ी के दामों में प्रति तोडा मूल्य वृद्वि तय

Tue, 23 Feb 2021 06:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Prices of plain bangle have been increased per break since March
फिरोजाबाद। गेल इंडिया द्वारा गैस दर में की वृद्धि का असर जल्द ही कारखानों में बनने वाली सादा चूड़ी के दामों पर भी दिखेगा। इस संबंध में मंगलवार को चूड़ी निर्माता कारखानेदारों की बैठक फिरोजाबाद क्लब में हुुई। बैठक में एक मार्च से सादा चूड़ी के तोड़ा में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गेल इंडिया द्वारा हाल ही में गैस के दामों में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। दी ग्लास इंडस्ट्रियल की बैठक मंगलवार को फिरोजाबाद क्लब में हुई। इसमें ललितेश जैन ने कहा कि गैस के बिल में एकाएक हुई करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि को चूड़ी उद्योग सहन करने की स्थिति में नहीं है। बैठक में गैस के दामों में हुई वृद्धि के मद्देनजर एक मार्च से सादा चूड़ी तोड़ा के दामों में मूल्य वृद्धि का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल जैन पिंकी, राकेश मन्नू, हाजी आरिफ, सौभाग्य शर्मा, हेमंत अग्रवाल, राजू बल्ले, कन्हैया लाल, संजय घंटू, लोकेश अग्रवाल, निखिल बंसल, श्याम सिंह यादव, प्रभाष जैन राजा, सौरभ जैन एवं विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed