{"_id":"69b062e3b77cb518e40831f0","slug":"preparations-for-up-police-recruitment-exam-complete-admit-cards-to-be-downloaded-from-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-169594-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, आज से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, आज से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे। जिले में 14 व 15 मार्च को दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 7680 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से कराने के लिए 6 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। प्रत्येक पाली में 1920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
एमजी डिग्री कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, एसआरके डिग्री कॉलेज, दाऊदयाल पीजी कॉलेज, राजकीय पाॅलिटेक्निक, सीएल जैन कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की नोडल डॉ. संध्या द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर नोटिस या लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर यह सामग्री साथ रखें
- एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी आदि)
- हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो
- पारदर्शी पेन (यदि निर्देशित हो)
- परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
केंद्रों पर तैनात किए गए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी छह केंद्र में एक सेक्टर, एक स्टेटिक, एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा 150 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। एसटीएफ भी इस मामले में पूरी तरह से अलर्ट है। परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान यह अधिकारी केंद्र पर ही मौजूद रहेंगे।
कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग
जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसकी कमान चंचल त्यागी (क्षेत्राधिकारी, अपराध) को सौंपी गई है। यह कंट्रोल रूम सभी केंद्रों से रियल-टाइम अपडेट लेगा और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगा।