{"_id":"60ae847e8ebc3e115504c925","slug":"preparation-to-promote-electric-vehicles-in-ttz-area-firozabad-news-agr493263476","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड एरिया में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड एरिया में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं वाहन जनित प्रदूषण की रोकथाम को जिले का उप संभागीय परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देने पर बल देगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करने वाले ग्राहकों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की एजेंसी स्थापना पर लगने वाले विभिन्न शासकीय करों में छूट का भी प्रावधान है।
टीटीजेड फिरोजाबाद में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की बिक्री को कम से कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले के उप संभागीय परिवहन विभाग ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। कार्य योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की खरीद पर लगने वाले रोड टैक्स में ग्राहकों को आठ से दस प्रतिशत अथवा शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के लिए विभिन्न कंपनी की एजेंसी चलाने वाले संचालकों को भी ट्रेड टैक्स एवं अन्य प्रकार की सहूलियतें दी जाएंगी। शासन स्तर से इस बाबत विस्तृत निर्देश मिलने के बाद विभागीय अधिकारी आगामी दिनों में इस कार्य योजना को धरातल पर लाने की तैयारी में हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन के लिए सहलियतें
- टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क से मुक्ति
-रोड टैक्स में शत प्रतिशत की रियायत
-शासन द्वारा निर्धारित अन्य करों में छूट मिलेगी
- शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा के परिचालन को बढ़ावा देने के लिए रूट तय किए जाएंगे। इन रूट पर सवारी ढोने वाले अन्य वाहनों के परिचालन पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
31 मई के बाद विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देना है। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद एवं बिक्री के लिए एजेंसी होल्डरों को कई तरह की छूट मिलेंगी।
हरिओम, प्रभारी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी