फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pratappur the shabby road instructions

प्रतापपुर की जर्जर सड़क बनाने के निर्देश

Sat, 26 Dec 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Pratappur the shabby road instructions
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने शनिवार को ग्राम नगला पौहपी के निकट अवैध खनन होने की शिकायत पर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने दिखतौली और प्रतापपुर रोड का निरीक्षण कर प्रतापपुर की सड़क बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार दोपहर नगला पौहपी के निकट ग्राम सभा के चरागाह की भूमि पर पिछले दिनों किए गए अवैध मिट्टी खनन की शिकायत की मौके पर पहुंचकर जांच की। यहां उन्हें बताया गया कि लोगों द्वारा अवैध रूप से पिछले दिनों मिट्टी का खनन किया गया था। जांच के बाद डीएम ग्राम दिखतौली की ओर गए। यहां भी अवैध रूप से मिट्टी खनन की शिकायत की गई थी। मौके के निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि यहां खनन की अनुमति नियमानुसार दी गई है। ग्राम दिखतौली में विवादित जमीन पर किसी प्रकार के खनन की मनाही करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि यहां खनन की अनुमति न दी जाए। इसके बाद कुछ लोगों ने प्रतापपुर रोड पर गड्ढों की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए मार्ग के निर्माण की मांग की। डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन पर बात कर सड़क निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राम नरायन वर्मा, कानूनगो कृपाल सिंह यादव, लेखपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed