फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   prakaashotsav par gurudvaaron mein shabad keertan,

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में शबद कीर्तन, लंगर   

Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 prakaashotsav par gurudvaaron mein shabad keertan,
आगरा से आए रागी जत्था हरजोत सिंह ने शबद कीर्तन कर साधु संगत को निहाल किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव सोमवार को गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा द्वारा स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। आगरा से आए रागी जत्था हरजोत सिंह ने शबद कीर्तन कर साधु संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में दिन में लंगर चखने वालों की भीड़ रही। रात में आतिशबाजी की गई। 
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा प्रकाश पर्व का शुभारंभ पांच नवंबर को प्रभात फेरी निकाल कर किया गया, जो 11 नवंबर को समाप्त हुई थी। 12 नवंबर से गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहब प्रारंभ हुआ तथा निशान साहब पर चोला चढ़ाया गया। अर्सदीप सिंह सलूजा व परमिंदर सिंह सलूजा के परिवार द्वारा सेवा की गई। रविवार को माता-बहनों ने सब्जी काटने की सेवा की। सोमवार को अखंड पाठ साहब की समाप्ति हुई। उसके उपरांत आगरा से आए रागी जत्था ज्ञानी हरजोत सिंह द्वारा शबद कीर्तन किया गया। दोपहर में फीरोजाबाद के रागी जत्था हरमिंदर सिंह, कर्नल सिंह ने शबद कीर्तन किया। निशान साहब पर चोला ज्ञानी हरमिंदर सिंह ने चढ़ाया। अंत में गुरुद्वारे के प्रधान हरवंश सिंह मल्होत्रा ने साधु संगत का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन

इसके उपरांत गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया, लंगर चखने के लिए भीड़ उमड़ी। रात में दिल्ली से आए रागी जत्था बलजीत सिंह द्वारा शबद कीर्तन किया गया। बच्चों द्वारा कविताएं पढ़ी गईं। रात में आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। राजेंद्र सिंह मल्होत्रा की देखरेख में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। आर्य नगर स्थित गुरुद्वारे में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। शबद कीर्तन में समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed