फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pradhan son along with his companions beat villager with sticks in middle of intersection In Firozabad

Firozabad: प्रधान पुत्र की दबंगई, साथियों के साथ ग्रामीण पर बोला हमला, मरणासन्न छोड़ फरार, जमकर किया तांडव

Sun, 30 Apr 2023 06:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 06:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क पर ग्रामीण पर हमला बोल दिया। उसे लाठी डंडों से पीटा। साथियों के साथ जमकर तांडव किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन
pradhan son along with his companions beat villager with sticks in middle of intersection In Firozabad
Firozabad: प्रधान पुत्र की दबंगई, साथियों के साथ ग्रामीण पर बोला हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रधान पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क के बीच ग्रामीण पर हमला बोल दिया। दबंगों ने काफी देर तक चौराहे पर तांडव किया। परिजन एवं अन्य लोगों के आने पर आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के जसराना-मुस्तफाबाद मार्ग पर स्थित मिलावली चौराहा के पास की है। यहां नगला फकीरा गांव के प्रधान के बेटे धर्मवीर सिंह का गांव के ही बसंत कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर बसंत बाइक से जसराना आ रहा था। इसी समय गांव के रास्ते पर स्कूल के पास धर्मवीर ने साथियों के साथ बसंत को रोक लिया। उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।  

विज्ञापन

लोगों ने बसंत के परिजन को जानकारी दी

घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर खेतों में कार्य कर रहे लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने बसंत के परिजन को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिवारीजन पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी करने के साथ ही घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को उपचार के लिए भेजा गया

ग्रामीणों ने बताया धर्मवीर ग्राम पंचायत मिलावली के प्रधान का पुत्र है। नगला फकीरा गांव भी इसी पंचायत क्षेत्र में आता है। कुछ समय पूर्व धर्मवीर और उसके साथियों पर एससी-एसटी एक्ट का मामला भी दर्ज हो चुका है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा पीड़ित को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed