फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pradershan aaj

एपीसीआर का कैंडल मार्च आज

Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
pradershan aaj
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में पुलिस व लोगों की कार्रवाई में सात लोगों की मौत पर सर्व समाज की ओर से कैंडल मार्च आज निकाला जाएगा। इसके साथ खदीजा ट्रस्ट की ओर से 19 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक हुसैनी ग्राउंड पर एनआरसी, सीएए, एनपीआर के विरोध में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सगीर खान एवं संजय बाबू ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि बीस दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव में सात की मौत हो गई थी। मृतकों की आत्मा शांति के लिए 18 जनवरी 2020 को शाम को छह बजे हाजीपुरा आगा साहब मस्जिद से लेकर हुसैनी मैदान तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। फोर्स की तैनाती की जाए। खदीजा ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा एनआरसी, सीएए व एनपीआर के विरोध में 19 जनवरी को सुबह दस बजे से लेकर शाम को चार बजे तक मुहल्ला हुसैनी ग्राउंड पर महिलाओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं एवं बहनों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा खदीजा ट्रस्ट की ओर से धरना के संबंध में पत्र मिला था। उसमें पुलिस से रिपोर्ट मंगाई गई है। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स का पत्र शुक्रवार शाम को छह बजे के बाद मिला है। इसमे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed