फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prachi Yadav becomes Miss North India Icon

प्राची यादव बनीं मिस नॉर्थ इंडिया आइकॉन

Sun, 26 Dec 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Prachi Yadav becomes Miss North India Icon
प्राची यादव बनीं मिस नॉर्थ इंडिया आइकॉन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण के तत्वावधान में 26वें यूपी टैलेंट अवार्ड्स 2021 और मिस नॉर्थ इंडिया आइकॉन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले पालीवाल ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतिभागियों ने स्टेज पर कैटवॉक किया। प्राची यादव मिस नॉर्थ इंडिया आइकॉन चुनी गईं।
मिस नॉर्थ इंडिया आइकॉन, आइकॉन ऑफ़ यूपी, प्रिंस-प्रिंसेज ऑफ़ यूपी प्रतियोगिता तीन राउंड में हुई। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने मतदान हमारा अधिकार व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ कैटवॉक कर परिचय दिया। दूसरे राउंड में टैलेंट का प्रदर्शन किया, जबकि तीसरे राउंड में सवालों के जवाब देकर खिताब पाने की होड़ लगी रही। पुरस्कार वितरण सांसद डॉ. चंद्र सैन जादौन, संस्थापक अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, आशु मित्तल, इवेंट मैनेजर डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

क्राउनिंग अनामिका यादव, सौम्या शर्मा व अरीवा ने की। अभिषेक गुप्ता प्रिंस, खुशबू सिंह प्रिंसेज व आइकॉन ऑफ यूपी आगरा की शिवानी सिंह के नाम रहा। आइकॉन ऑफ यूपी इन सिंगिंग स्वपनिल दीप व आइकॉन ऑफ़ यूपी इन डांस निखिल चुने गए। सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन व ब्रज सहसंयोजक विवेक अग्रवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिभा पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नॉर्थ इंडिया आइकॉन के सम्मान से विभूषित किया। निर्णायक मंडल में फैशन कोरियोग्राफर सारा मून, सतीश जैन, आशु मित्तल व इवेंट डायरेक्टर संजय त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed