फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prabhat Nagina became the chief convenor for the election of Bar Association

Firozabad News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए प्रभात नगीना बने मुख्य संयोजक

Wed, 10 May 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 May 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Nagina became the chief convenor for the election of Bar Association
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए प्रभात नगीना बने मुख्य संयोजक
विज्ञापन

- एल्डर्स कमेटी की देखरेख में होगा चुनाव, 15 और 16 मई को दाखिल होंगे नामांकन
- 17 मई को नामांकन पत्रों की जांच, 26 को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में गठित एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 एवं 16 मई को नामांकन तथा 26 मई को मतदान के साथ ही उसी दिन मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोकेट एवं सदस्य महेशचंद्र जैन छतारी वाले, रामरक्षपाल सिंह एडवोकेट,राधेश्याम एडवोकेट तथा देवेंद्र कुमार जैन एडवोकेट ने संयुक्त रूप से वर्ष 2023-24 के चुनाव के लिए प्रभात कुमार नगीना जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल को मुख्य चुनाव संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही विजय प्रकाश यादव एडवोकेट, सुरेशचंद्र गुप्ता पूर्व एडीजीसी, आरिफ इकबाल एडवोकेट, अवधेश सागर एडवोकेट को उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे। मुख्य चुनाव संयोजक चुनाव को संपन्न कराने के लिए कम से कम 15 सदस्य उनमें भी दो महिलाओं भी हों।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए आवेदन 15 एवं 16 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 मई को सुबह आठ बजे से शाम को दो बजे तक होगी। 18 मई को सुबह आठ बजे से दो बजे तक नाम वापसी होगी। 26 मई को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एवं महासचिव भरत यादव ने कहा कि अभी चुनाव कराने की तिथि नहीं निकली है। इसके कारण एसोसिएशन की ओर से घोषित मुख्य चुनाव अधिकारी यतीश यादव के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संचालित होगी। क्योंकि चुनाव कार्यक्रम एक ही जैसा है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed