फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Power crisis in 120 villages

120 गांवों में रहा विद्युत संकट

Fri, 19 Feb 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in 120 villages
फिरोजाबाद। गांव मटामई में विद्युत कंडक्टर टूटने से तीन विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। इस दौरान करीब 120 गांवों में विद्युत संकट रहा। विद्युत विभाग की टीम ने कंडक्टर को बदलकर आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन

करकौली फीडर की विद्युत लाइन बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बार-बार बंद हो रही थी। टीम ने विद्युत अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी। गांव मटामई में विद्युत कंडक्टर खराब मिला। इसे विद्युत विभाग की टीम ने ठीक करने का कार्य किया।
विज्ञापन

इस कारण मटसेना, लुहारी और नगला चूरा सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। इन सबस्टेशन के के अंतर्गत आने वाले करीब 120 गांवों में विद्युत संकट रहा। दोपहर तकरीबन एक बजे कंडक्टर को बदलकर आपूर्ति को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसओ लोकेश कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन बार-बार बंद हो रही थी। जांच कराने पर कंडक्टर खराब मिली। उसे ठीक करा विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed