{"_id":"67c7d78ffde9be0ade0e652f","slug":"post-after-marriage-was-fixed-then-the-young-man-committed-suicide-2025-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ये था उसका आखिरी पोस्ट...दो दिन पहले तय हुई शादी, फिर युवक ने उठाया ऐसा कदम; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ये था उसका आखिरी पोस्ट...दो दिन पहले तय हुई शादी, फिर युवक ने उठाया ऐसा कदम; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 05 Mar 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:19 AM IST
सार
फिरोजाबाद के टूंडला में विद्यालय प्रबंधक के भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही उसकी शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
युवक के द्वारा डाला गया फोटो
- फोटो : सोशल मीडियो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना तलहटी के एक विद्यालय में पंखे के कुंदे से लटक कर विद्यालय प्रबंधक के भाई ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। दो दिन पूर्व ही उसका रिश्ता तय हुआ था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव का ग़दलपुरा निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। दो दिन पूर्व ही आगरा क्षेत्र के एक गांव से उसका रिश्ता तय हुआ था। मंगलवार रात वह घर के नीचे ही स्थित अपने भाई के विद्यालय श्रीमती प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल पहुंचा। विद्यालय के एक कमरे में पंखे के कुंदे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह विद्यालय खोलने पर हुई। अजय के फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या क्यों की परिजन इस बारे में कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों व पुलिस के मुताबिक युवक का एक अन्य गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उसकी अन्य जगह शादी तय कर दी थी, इससे वह परेशान था। दो दिन पूर्व ही उसने फेसबुक पर एक पोस्ट भी डाली थी, जिसमें उसने लिखा था 'कोई तड़पता रहा, किसी को बिन मांगे सब मिल गया...।
थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह का कहना है कि परिजनों ने घटना कि जानकारी नहीं दी, जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तब तक परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने किसी भी प्रकार कि कोई कार्रवाई न करने की लिखित सूचना दी है। कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।