फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Posing as an STF officer, he beat up a car rider and allegedly robbed him of Rs 28,000.

Firozabad News: एसटीएफ कर्मी बन कार सवार को पीटा, 28 हजार लूटने का आरोप

Fri, 23 Jan 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Posing as an STF officer, he beat up a car rider and allegedly robbed him of Rs 28,000.
112, टूंडला टोल प्लाजा पर मारपीट में घायल जितेंद्र सिंहसंवाद - फोटो : संवाद
टूंडला। जिले में बीते मंगलवार से पुलिस/एसटीएफ के नाम पर लूट का भय व्याप्त है। बुधवार को जसराना में पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर 15 हजार की लूट की वारदात के बाद देर रात आगरा-कानपुर हाईवे पर टूंडला प्लाजा पर युवक से एसटीएफ कर्मी बनकर युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उसकी जेब से 28 हजार रुपये भी लूटे गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट का विवाद है। लूट नहीं हुई। आरोपी जिस कार में सवार थे, वह एक पुलिसकर्मी के परिवार की है। इससे पूर्व मंगलवार को दिनदहाड़े नगर निगम के कर्मी से 30 हजार रुपये की लूट हो गई। तीनों ही वारदात के दोषी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर निवासी जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि बुधवार रात करीब 10 बजे आगरा से दवा लेकर कार से लौट रहे थे। टूंडला टोल प्लाजा लंबा जाम लगा था। आगे एक वैगनआर कार खड़ी थी, जो काफी देर से नहीं बढ़ रही थी। उन्होंने कार सवार लोगों को बढ़ाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने खुद को एसटीएफ कर्मी/अधिकारी बताते हुए कार से खींच लिया। घसीटते हुए ऐसी जगह ले गए जहां सीसीटीवी कैमरों की नजर नहीं पड़े। वहां लात-घूंसों से पिटाई के बाद आरोपी उनकी जेब से 28 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, टोल चौकी प्रभारी जयचंद शर्मा और टूंडला थाना इंस्पेक्टर अनिल सिंह का कहना है कि लूट का आरोप गलत है। सिर्फ मारपीट का मामला है। उसी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की कार का नंबर ट्रेस किया गया तो पता लगा है कि वह किसी पारस यादव नाम के पर पंजीकृत एवं पुलिसकर्मी के परिवार से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed