फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Porn video made by making video call, asked for 51 thousand rupees

Firozabad News: वीडियो कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो, 51 हजार रुपये मांगे

Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Porn video made by making video call, asked for 51 thousand rupees
शिकोहाबाद। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बना लिया। अब साइबर अपराधी पीड़ित से वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने के बदले में 51 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। साइबर अपराधी के व्हाट्सएप पर पुलिस के अधिकारी की प्रोफाइल लगी हुई है। पीड़ित थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक को इसके बारे में पूरी जानकारी दी।नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के फोन पर सोमवार सुबह एक वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल को उठाया तो सामने एक अधेड़ उम्र की महिला आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही थी। महिला वीडियो कॉल पर पीड़ित से अश्लील बातें करने लगी। युवक ने वीडियो कॉल काट दी। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दी। इसमें पीड़ित का चेहरा भी नजर आ रहा था। साइबर अपराधी ने पीड़ित को फोन कर उनसे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की कहकर 51 हजार रुपये की मांग की। चेतावनी दी अगर जल्दी रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित ने शिकोहाबाद थाना जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बिना पहचान वाले व्यक्ति की वीडियो कॉल को न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed