फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   political, protest, samajwadi party, firozabad

लाइटें बंद कर मोमबत्ती जला कर सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
political, protest, samajwadi party, firozabad
बेरोजगारी के विरोध में कैंडल और मोबाइल की लाइट जला कर विरोध प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात नौ बज कर नौ मिनट पर घर की लाइटें बंद कर और मोमबत्ती जला कर सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

बेरोजागारी, किसानों और छात्रों की समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए एलएलसी डॉ. दिलीप यादव के नगला भाऊ स्थित आवास पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां मोमबत्ती जला कर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन

अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू ने शीतल खां रोड पर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मोमबत्ती जला कर प्रदर्शन किया। जसराना, सिरसागंज, शिकोहाबाद और टूंडला में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जला कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed