{"_id":"64d12b55204d03788a07b176","slug":"policemans-wife-was-beaten-up-by-three-including-woman-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-2271-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिसकर्मी की पत्नी को महिला सहित तीन ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिसकर्मी की पत्नी को महिला सहित तीन ने पीटा
Mon, 07 Aug 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
मथुरा के लिए।
टूंडला। मथुरा में तैनात पुलिसकर्मी पति के दूसरी महिला के घर बैठे होने की जानकारी पर पहुंची पत्नी के साथ महिला व अन्य ने पिटाई कर दी। पीड़िता ने पति सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के नगला राधेलाल निवासी रूबी ने बताया कि उसका पति मथुरा में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी शादी योगेश से 12 साल पहले हुई थी। सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसका पति लाइनपार निवासी एक महिला के घर बैठा है। जब वह उसे देखने नगला मस्जिद निवासी चंद्ररेखा के घर गई तो उसका पति वहां बैठा हुआ था तथा वह उसे देखकर वहां से भाग गया।
जब उसने पति के उसके घर आने के बारे में चंद्ररेखा से पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगी। उसके विरोध करने पर चंद्ररेखा व अन्य ने उसकी पिटाई कर दी। रूबी ने पति पर भी मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रूबी ने पति सहित चंद्ररेखा, मधु व मनोज के विरुद्ध पिटाई व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।