फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police teams searching for absconding cyber criminals who jumped from train with handcuffs in Firozabad

ट्रेन से कूदकर भागे साइबर अपराधी: तलाश में जुटीं दो प्रदेश की टीमें, दी जा रही दबिश, हथकड़ी सहित कूद गए थे

Sat, 29 Apr 2023 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद में तीन साइबर अपराधी हथकड़ी सहित ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। उनकी तलाश में दो प्रदेशों की टीमें जुटीं हैं। टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Police teams searching for absconding cyber criminals who jumped from train with handcuffs in Firozabad
ट्रेन से कूदकर भागे हथकड़ी लगे साइबर अपराधी - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फरक्का एक्सप्रेस से हथकड़ी सहित कूदकर तीन साइबर अपराधी भाग निकले। पुलिस ने कांबिंग करके एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो अभी भी फरार हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। एक टीम फिरोजाबाद जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमन गोस्वामी और दूसरी टीम सोनीपत (हरियाणा) थाने के निरीक्षक राजीव के नेतृत्व में गठित की गई है। शनिवार को आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।

विज्ञापन


सोनीपत साइबर क्राइम की पुलिस बृहस्पतिवार की रात फरक्का एक्सप्रेस से पश्चिमी बंगाल से तीन साइबर अपराधियों को पेशी के लिए ले जा रही थी। जब ट्रेन शिकोहाबाद जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत भांडरी के समीप पहुंची तो ट्रेन की गति धीमी हो गई। मध्य रात का समय था। पुलिसकर्मी भी नींद में थे, तभी मौका मिलते ही तीनों अपराधी हथकड़ी सहित चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

एक अपराधी चाय की दुकान से गिरफ्तार

जानकारी होने पर सोनीपत पुलिस के एएसआई और कांस्टेबिलों में खलबली मच गई। उन्होंने पूरी बोगी को छान मारा, जब कहीं नहीं मिले तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी होते ही जीआरपी शिकोहाबाद और थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। इसमें एक अपराधी को पुलिस ने चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत और संभावित स्थानों में की तलाश, नहीं मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस अधिकारियों ने संबंध साधे और संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग की। सायं तक जीआरपी आरोपियों की तलाश में आसपास के खेतों और संभावित स्थानों में तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed