फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police Station Officers had not preveleged beat campaign

बीट अभियान को थानेदारों ने नहीं दी तवज्जो

Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police Station Officers had not preveleged beat campaign
आईजी के निर्देश पर 18 से शुरू किया गया अभियान
विज्ञापन

मारपीट सहित छोटे-छोटे विवादों का होना है निस्तारण

विधानसभा चुनाव से पूर्व छोटे छोटे विवादों के निस्तारण के लिए आईजी द्वारा शुरू किए गए तीन दिवसीय बीट अभियान के पहले दिन थानेदारों ने रुचि नहीं दिखाई। एसपी देहात ने थानेदारों से बीट कार्रवाई के बारे में पूछताछ तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। इसको लेकर एसपी देहात ने थानेदारों को जमकर फटकार लगाई।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मारपीट और मेड़ आदि के विवादों को सुलह समझौते के माध्यम से समाप्त कराने के लिए तीन दिवसीय बीट अभियान की शुरूआत 18 से 20 सितंबर तक की गई है। अभियान के पहले दिन जो रिपोर्ट थानेदारों ने एसपी देहात को भेजी वह काफी चौंकाने वाली थी। इसको लेकर एसपी देहात ने थानेदारों को फटकार लगाने के साथ ही अभियान को गति देने के निर्देश दिए। थानेदारों द्वारा बीट अभियान की जो सूचना एसपी कार्यालय भेजी गई थी, उसमें लाइनपार थाना पुलिस ने मात्र दो शिकायतों का निस्तारण किया, वहीं नगला खंगर पुलिस ने चार मामलों का ही निस्तारण कर सकी। इसके साथ ही सिरसागंज, खैरगढ़, जसराना, नसीरपुर, शिकोहाबाद के साथ एका और फरिहा पुलिस ने दो से पांच शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि कम से कम दस दस शिकायतों के निस्तारण का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed