फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police sent seven solvers and candidates to jail

Firozabad News: सात सॉल्वर और अभ्यर्थी पुलिस ने भेजे जेल

Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police sent seven solvers and candidates to jail
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाकर परीक्षा देने वाले और अपनी जगह परीक्षा दिलवाने वाले 27 सॉल्वरों को पुलिस ने शनिवार और रविवार को गिरफ्तार किया था। इनमें से कुछ को शनिवार को ही जेल भेज दिया था। सोमवार को सात साल्वरों को अलग-अलग स्थानों की पुलिस ने को जेल भेजा। कई अन्य की तलाश की जा रही है।थाना उत्तर पुलिस ने रविवार को परीक्षार्थी शिवकेश निवासी अब्बासपुर नसीरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसे गौरीशंकर इंटर कालेज के पास से रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक युवक को अपनी जगह परीक्षा देने के लिए बुलाया था। ढाई लाख रुपये में सौदा तय हुआ था लेकिन साल्वर परीक्षा देने नहीं आया। शिकोहाबाद पुलिस ने साल्वर गैंग के संजू कुमार निवासी गहेरी पिलख्तर जैत, एका, अरविंद भरतपुरा नारखी, सुमित यादव मुस्तफाबाद जसराना और ब्रजमोहन यादव निवासी मई थाना बाह आगरा को सोमवार को जेल भेजा। ये सभी रविवार को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से तीन फर्जी आधार कार्ड, चार एडमिट कार्ड और एक पेन कार्ड बरामद किया गया। शिकोहाबाद पुलिस सिंटू यादव निवासी गहेरी पिलख्तर जैत एका, धर्मवीर नागर और आशीष निवासीगण जलालपुर की तलाश कर रही है। वहीं थाना मक्खनपुर पुलिस ने थाना मटसेना के परसादपुर निवासी सुनील व शेरपुर जलालपुर निवासी बृजकिशोर को गिरफ्तार किया है। सुनील अभ्यर्थी बृजकिशोर के स्थान पर राजेश्वरी देवी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन





- दो दिनों में 14 अभियोग पंजीकृत करते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें 11 अभियोगों में 12 सॉल्वर को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा है। जबकि तीन अभियोगों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed