{"_id":"69f0e136098df5d8780d8297","slug":"police-seize-large-amount-of-cash-from-bikers-during-checking-in-firozabad-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चेकिंग के दाैरान बाइक सवारों से मिली इतनी रकम, गिनते-गिनते थक गए पुलिसकर्मी; आयकर विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चेकिंग के दाैरान बाइक सवारों से मिली इतनी रकम, गिनते-गिनते थक गए पुलिसकर्मी; आयकर विभाग ने शुरू की जांच
Tue, 28 Apr 2026 10:03 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:03 PM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग के दाैरान एक आगरा नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनके बीच में एक बड़ा कपड़े का थैला रखा हुआ था। जब पुलिस ने थैले की तलाशी ली, तो उसमें 500 रुपये के 7,900 नोट बरामद हुए। कुल धनराशि 39 लाख 50 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
बाइक सवारों से बरामद रकम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने मंगलवार को जलेसर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 39.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद रकम के बारे में युवक कोई भी वैध दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने नकदी को सीज कर दिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और शकील पुत्र मोहम्मद अलवार के रूप में हुई है। दोनों ही मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, एटा के निवासी हैं। इनको आयकर ने नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जलेसर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक काले रंग की आगरा नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनके बीच में एक बड़ा कपड़े का थैला रखा हुआ था। जब पुलिस ने थैले की तलाशी ली, तो उसमें 500 रुपये के 7,900 नोट बरामद हुए। कुल धनराशि 39 लाख 50 हजार रुपये थी। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और शकील पुत्र मोहम्मद अलवार के रूप में हुई है। दोनों ही मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, एटा के निवासी हैं। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां ले जाई जा रही थी।

आयकर विभाग ने शुरू की जांच
सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना तत्काल आयकर विभाग को दी गई। सूचना पर आगरा से आयकर अधिकारी संजीव कुमार अपनी टीम के साथ थाना उत्तर पहुंचे और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। आय के स्रोत और नकदी के परिवहन के संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर आयकर टीम ने प्रथम दृष्टया इसे संदिग्ध मानते हुए धनराशि को सीज कर लिया है।
पहले बोले पोटाश का पैसा है, फिर साधी चुप्पी, पुलिस को बड़ी साजिश का शक
युवकों के बयानों ने जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए एटा के दोनों युवकों ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि यह रकम पोटाश (पटाखा निर्माण या उर्वरक में प्रयुक्त) खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि, जब पुलिस ने पोटाश की खरीद के वैध लाइसेंस और फर्म के दस्तावेज की मांग की, तो दोनों ने चुप्पी साध ली।
पुलिस के मुताबिक, युवकों ने पूछताछ के दौरान बार-बार अपने बयान बदले। अंदेशा है कि इतनी बड़ी नकदी का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक गतिविधि या गैर-कानूनी माल की खरीद-फरोख्त में किया जाना था। फिलहाल आयकर टीम ने पूरी रकम को सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें-Taj Mahal: सफाई कर्मचारी ने ताज की मीनार से बनाया ऐसा वीडियो, अधिकारियों के उड़ गए होश; सुरक्षा पर भी सवाल