{"_id":"68910062e4ac93698a0fa296","slug":"police-rushed-to-the-railway-station-on-the-fake-information-of-chennai-express-overturning-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-153677-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर चेन्नई एक्सप्रेस पलटने की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर चेन्नई एक्सप्रेस पलटने की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस
Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर चेन्नई एक्सप्रेस की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम संवाद
टूंडला। हेलो, पुलिस...टूंडला रेलवे स्टेशन पर चेन्नई एक्सप्रेस पलट गई है, जल्दी पहुंचें। डायल-112 पर यह सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने स्टेशन की दौड़ लगा दी। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि यह ट्रेन तो टूंडला आती ही नहीं और नहीं ऐसी कहीं कोई घटना हुई है। पुलिस ने जब काॅल करने वाले का नंबर डायल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस कॉल करने वाले की तलाश कर रही है।
मामला सोमवार शाम तीन बजे करीब का है। पुलिस कंट्रोल को सूचना मिली कि चेन्नई एक्सप्रेस टूंडला रेलवे स्टेशन पर पलट गई है। हादसे में काफी लोगों की जान गई है। पुलिस कंट्रोल से मिली सूचना पर इंस्पेक्टर सारदेव सिंह ने पुलिस दल के साथ स्टेशन की दौड़ लगा दी। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि वहां ऐसा कुछ नहीं है। यही नहीं चेन्नई एक्सप्रेस टूंडला होकर जाती ही नहीं है।
पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह से भी जानकारी की। इस पर उन्होंने बताया कि चेन्नई एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन नहीं आती आगरा होकर जाती है। उन्होंने आगरा में घटना को लेकर जानकारी की, लेकिन वहां भी ऐसा कोई मामला नहीं मिला। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने डायल-112 पर पुलिस को झूठी सूचना दी थी। उसके बाद स्टेशन पहुंची थी, लेकिन वहां ऐसा कोई मामला नहीं निकला।
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर चेन्नई एक्सप्रेस के पलटने की सूचना, पुलिस कंट्रोल को मिली थी। पुलिस स्टेशन पहुंची तो पता चला कि यह ट्रेन टूंडला ही नहीं आती और न ही अन्य कहीं ऐसी घटना हुई है। किसी ने फर्जी सूचना दी थी। कॉल करने पर पता चला कि कॉलर के मोबाइल में इनकमिंग की सुविधा नहीं है। इमर्जेंसी नंबर से कॉल की थी। कॉलर की जांच की जा रही है।
अमरीश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला