{"_id":"667087f2cfe72a4c520fbe39","slug":"police-removed-pressure-hooters-from-vehicles-in-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-127009-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला में पुलिस ने वाहनों से उतरवाए प्रेशर हूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला में पुलिस ने वाहनों से उतरवाए प्रेशर हूटर
Tue, 18 Jun 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
टूंडला में पुलिस ने वाहनों से उतरवाए प्रेशर हूटर
टूंडला। सोमवार को सीओ के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर अभियान चलाया गया। वाहनों पर लगे करीब 70 से अधिक हूटर व काली फिल्मों को उतरवाया गया। साथ ही ऐसे 20 से अधिक वाहनों के चालान किए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सोमवार शाम पांच बजे करीब पुलिस फोर्स के साथ सुभाष चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने वाहनों की घेराबंदी करते हुए ट्रक, कार व अन्य वाहनों की जांच कराई। उन्हें जिस वाहन में प्रेशर हूटर या तेज हॉर्न लगे मिले, उन्हें निकलवाया गया। पुलिस ने सुभाष चौराहे, एटा रोड, आगरा रोड, स्टेशन रोड व फिरोजाबाद रोड पर आने जाने वाले वाहनों से हूटर उतरवाते हुए कार्रवाई की।
करीब दो घंटे चले इस अभियान में पुलिस ने 70 से अधिक वाहनों में से हूटर, शीशों पर लगी काली फिल्में हॉर्न निकलवाए। वहीं, 20 से अधिक वाहनों के चालान किए।