{"_id":"66b6990d5a74c565b00e9f49","slug":"police-recruitment-exam-personnel-will-also-be-examined-by-intelligence-department-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-131083-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : कार्मिकों की भी खूफिया विभाग से कराएगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : कार्मिकों की भी खूफिया विभाग से कराएगा जांच
Sat, 10 Aug 2024 04:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि इस परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक में डीएम ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि परीक्षा कार्य में लगाए गए व्यक्ति का राजनीतिक संबंध नहीं होने चाहिए। ऐसे कार्मिकों को भी तैनाती नहीं की जाए, जो सेवा अवधि में निलंबित रहे हैं। प्रश्नपत्र लाने ले जाने में प्रयोग होने वाले वाहन जीपीएस से लैस होंगे। निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों, गैलरी आदि में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील होने चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया जा चुका है। बैठक के दौरान एडीएम विशु राजा, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार एवं कॉलेजों के प्रबंध भी मौजूद रहे।