फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police reached the medical college and investigated the girl's death.

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पुलिस ने की बच्ची की मौत की जांच

Wed, 20 Nov 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police reached the medical college and investigated the girl's death.
शिकोहाबाद। बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर एवं मेडिकल कॉलेज में जाकर जांच-पड़ताल की है। वहां जाकर बच्ची के उपचार से संबंधित साक्ष्य एवं गवाह जुटाने का प्रयास किया गया है। वहीं इस घटना के बाद से मोहल्ले में भी लोगों के बीच में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं गरमाने लगी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला शंकरपुरी निवासी मनोज की 9 वर्षीय पुत्री भूमि की संदिग्ध परिस्थिति में रविवार रात मौत हो गई थी। लोगों के बीच गोली लगने से बच्ची की मौत होने और परिजन द्वारा शव को चोरी-छिपे दफनाने की चर्चा थी। यह घटना पुलिस के संज्ञान में आने के बाद से पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने आनन-फानन में मोहल्ले में जाकर मृतक बच्ची के पिता मनोज कुमार, मां साधना देवी एवं चाचा वीरू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जिनसे पुलिस पिछले 24 घंटे से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर एवं मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने फिरोजाबाद जाकर वहां बच्ची के उपचार कराने के दावों की हकीकत को जाना। साथ ही पुलिस ने बच्ची की बीमारी, उसके किए गए उपचार की भी जानकारी हासिल की है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस फिरोजाबाद डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। मेरे पास बच्ची की रिपोर्ट होंगी तो ही मैं कुछ बता सकूंगा। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। जहां सीएमएस ने बच्ची की एक्सरे एवं अन्य रिपोर्ट देखकर बताया कि उसके गोली नहीं लगी है। उसे पेट में दर्द की शिकायत बताई गई थी। संभवतः बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई होगी।








परिजन पर आकर रुकी जांच की सुई

बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत और शव को चोरी-छिपे दफनाने के कारण परिजन पर पुलिस की जांच की सुई आकर रुक गई है। पुलिस अब बच्ची के शव को चोरी-छिपे दफनाने की वजह को तलाश रही है। वहीं इस घटना के बाद से मोहल्ले में भी लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं गरमा रही हैं। आखिरकार बच्ची की मौत के बाद उसके शव को चोरी छिपे क्यूं दफना दिया गया। इस सवाल का जवाब अब तक पुलिस नहीं तलाश सकी है।



बाहर नहीं निकलवाया शव

बच्ची की मौत के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस बच्ची के दफन किए गए शव को जमीन से मंगलवार को बाहर निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करा सकती है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed