{"_id":"65a67fa37b80b311d003c945","slug":"police-raided-hotel-and-caught-young-men-and-women-in-firozabad-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने बुलाया होटल पहुंचे घरवाले, कमरों में इस हाल में थे लड़के-लड़कियां; देखकर शर्म से हो गए पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने बुलाया होटल पहुंचे घरवाले, कमरों में इस हाल में थे लड़के-लड़कियां; देखकर शर्म से हो गए पानी-पानी
Tue, 16 Jan 2024 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 06:38 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिस ने कुछ लोगों को होटल में बुलाया। यहां घरवाले पहुंचे तो कमरों में इस हाल में लड़के-लड़कियां थे। देखकर शर्म से पानी-पानी हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में हाईवे एवं स्टेशन रोड स्थित होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर पनप रहा है। हर रोज युवक-युवतियां होटलों में बिना किसी पहचान पत्र के प्रवेश ले रहे हैं। होटल संचालक भी मानकों को ताक पर रखकर प्रवेश देकर लाभ उठा रहे हैं। पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई करते हुए युवक-युवतियों को पकड़ा। युवतियों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं युवकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने होटल से कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा। उन्हें थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार होटल संचालक ने मानकों की अनदेखी कर युवक-युवतियों को होटल में प्रवेश दिया। सूचना पर पुलिस ने होटल को चेक किया गया। उस दौरान युवक-युवतियां पकड़े गए।
विज्ञापन
युवतियों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। वहीं युवकों का चालान किया गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहसील तिराहा के समीप एक रेस्टोरेंट में यह छापेमारी उप निरीक्षक द्वारा की गई थी। जहां से युवक-युवतियों को पकड़ा था। युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। वहीं दो युवकों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन