फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police raid on information of prostitution, two detained

Firozabad News: देहव्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा, दो हिरासत में

Mon, 07 Jul 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police raid on information of prostitution, two detained
झील की पुलिया के समीप छापेमारी के दौरान एकत्रित भीड़ एवं पुलिस। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित झील की पुलिया के समीप नवनिर्मित बिल्डिंग में देहव्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। स्थानीय लोगों एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप था कि वहां सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान इस तरह के साक्ष्य नहीं मिले है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के झील का पुलिया के पास के निवासियों की शिकायत पर सोमवार को बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मोहन बजरंगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंच गए। क्षेत्रीय नागरिकों ने शिकायत की कि यहां बनी नई बिल्डिंग में संचालित होटल के नाम पर देहव्यापार के अड्डे का संचालन किया जा रहा है। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष की सूचना पर डायल 112 की टीम और विभव नगर चौकी पुलिस पहुंच गई। इसके बाद कार्यकर्ता अंदर घुसे तो कुछ कमरे अंदर से बंद मिले थे। काफी देर आवाज लगाने के बाद कमरा खुला तो उसमें तीन महिलाएं घरेलू कार्य करती हुईं मिलीं। अंदर एक साधु वेशधारी व्यक्ति और काउंटर पर बैठे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान एक अन्य युवक मौके पाकर वहां से भाग गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बजरंग दल जिलाध्यक्ष का कहना है कि मकान के अलग-अलग हिस्सों से बीयर की केन और आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। थाना प्रभारी संजुल पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तलाश के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिले, जो लोग मिले वे वहां किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed