{"_id":"67b9ee44d3e64266ad0a3dd8","slug":"police-made-drivers-aware-on-the-expressway-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: एक्सप्रेसवे पर न खड़ी करें कार...9.72 लाख रुपये का वसूला जुर्माना, 15 वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: एक्सप्रेसवे पर न खड़ी करें कार...9.72 लाख रुपये का वसूला जुर्माना, 15 वाहन किए सीज
Sat, 22 Feb 2025 09:03 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:03 PM IST
सार
पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। साथ ही चालकों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन
चालकों को जागरूक करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हाईवे, एक्सप्रेसवे पर किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया। इसके बाद चालान किए गए। अभियान में पुलिस ने 15 से अधिक वाहन को सीज कर 9.72 लाख का जुर्माना भी किया है।
शनिवार को एसपी देहात अखिलेश भदौरिया ने सिरसागंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरूक भी किया गया। सीओ सदर चंचल त्यागी ने मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किनारों पर खड़े वाहनों के चालान कराए।
यातायात प्रभारी महेश यादव ने भी हाईवे, एक्सप्रेसवे व अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले में शनिवार को 15 वाहनों को सीज किया है। वहीं 838 वाहनों के चालान कर 9.72 लाख का जुर्माना भी किया गया है।