{"_id":"6ad6602fb2cb058f510b7af0","slug":"tight-security-arrangements-for-dussehra-vehicular-movement-restricted-firozabad-news-c-169-1-mt11005-188423-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। स
- फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद
फिरोजाबाद। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी (दशहरा) पर्व शहर में हर्षोल्लास और शुभ संयोगों के बीच मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर के मुख्य रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन रात्रि लगभग 8 बजे होगा। कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर के प्रभारियों को उनकी टीमों के साथ मुख्य स्थलों पर मुस्तैद कर दिया गया है।
भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत कोटला चुंगी से रामलीला मैदान की तरफ और हनुमान रोड पर दोपहर 3 बजे के बाद से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विजयादशमी का शुभ मुहूर्त और पूजन समय
तिलक नगर महादेव मंदिर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व महंत भुवनेश प्रसाद वशिष्ठ के अनुसार, पंचांग के तहत दशमी तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 12:50 बजे से प्रारंभ होकर 21 अक्तूबर को दोपहर 2:11 बजे तक रहेगी। उदया तिथि और प्रदोष काल की प्रधानता के कारण मुख्य पर्व 20 अक्तूबर को ही मनाया जा रहा है।
रावण दहन: शाम 5:47 बजे के बाद (सूर्यास्त व प्रदोष काल में)
शस्त्र पूजन व कार्यसिद्धि: दोपहर 1:59 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक
अपराजिता व शमी वृक्ष पूजन: दोपहर 1:14 बजे से शाम 3:30 बजे तक
हर्ष फायरिंग या शस्त्र प्रदर्शन किया तो होगी जेल
फिरोजाबाद। विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी के निर्देशन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शस्त्र पूजन के बाद शक्ति प्रदर्शन या हर्ष फायरिंग करने वालों को सीधा जेल भेजा जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ पोस्ट पर रोक लगाने के लिए सर्विलांस सेल को सतर्क कर दिया गया है। संवाद