फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police from many police stations kept running on the information of fake voting, one arrested

Firozabad News: फर्जी वोटिंग की सूचना पर दौड़ती रही कई थानों की पुलिस, एक गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police from many police stations kept running on the information of fake voting, one arrested
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद से जिले के कई क्षेत्रों से आ रहीं फर्जी मतदान की सूचना पर थानों की पुलिस दिन भर दौड़ती रही। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचती तो स्थिति सामान्य मिलती। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाता। यह दौर दिन भर चलता रहा। एका में एक को गिरफ्तार भी किया है। मंगलवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिले के थानों की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील हो गई थी। सुबह करीब 11 बजे के बाद से पुलिस के पास फर्जी मतदान की सूचना आती रहीं। पुलिस जब मौके पर जाती तो स्थिति सामान्य मिलती। जब कॉलर से संपर्क किया तो नंबर बंद आता। यह दौर शाम तक चलता रहा था। पचोखरा में दोपहर 12 बजे से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव से फर्जी मतदान की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर गई तो कुछ नहीं था। इसी तरह थाना एका पुलिस के पास गांव भदाना, जेड़ा, नगला सिकंदर, नगला बली, रूहासी, गहेरी से सूचना आईं थी कि गांव में फर्जी ढंग से मतदान कराया जा रहा है7 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति सामान्य मिली थी।
विज्ञापन

---
भाई की पर्ची से वोट डालते युवक को पकड़ा
थाना एका क्षेत्र के गांव पैढ़त में मतदान प्रक्रिया के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक अपने भाई की जगह वोट डालने के लिए आया था। मंगलवार दोपहर गांव पैढ़त में वोटिंग प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान नगला गजू निवासी विजय अपने भाई अजय की पर्ची और आधार कार्ड लेकर वोट डाल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed