फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police force

सुबह से ही चौकन्ना दिखा फोर्स, हर चौराहे पर मुस्तैदी

Sat, 09 Nov 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
police force
फिरोजाबाद। अयोध्या मुद्दे पर सर्तकता रही। संवेदनशील क्षेत्र में छतों पर पुलिस बल पोजिशन लिए रहा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अयोध्या रामजन्म भूमि फैसले को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की टीमें सुबह आठ बजे से शहर में मुस्तैद दिखाई दी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस तथा फोर्स के जवान अधिक लगाए गए थे। पुलिस की गाड़ियां भी लगातार राउंड ले रहीं थी। डीएम चंद्र विजय सिंह तथा एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में खुद ही दस्तक दी।
विज्ञापन

अयोध्या विवाद पर फैसला आने का समय भले साढ़े दस बजे का था। लेकिन सुबह आठ बजे से पुलिस फोर्स पूरी ही तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह, सीओ टूंडला डॉ. अरुण कुमार सिंह व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा टीम के साथ बाजार में भ्रमण करते दिखाई दिए। एसएचओ दक्षिण कुंवर फतेह बहादुर सिंह नालबंद चौराहे से उर्वशी रोड की ओर टीम के साथ सक्रिय थे। वहीं एसएचओ रामगढ़ सुनील कुमार, लाइन से तैनात सलीम खां को सेक्टर 15 में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के गेट पर पुलिस शस्त्र के साथ मुस्तैद रही। जाटवपुरी चौराहा, नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा, कोटला मोहल्ला, नगला बरी चौराहा के साथ, चौकी गेट चौराहा, इमामबाड़ा का चौराहा, उर्वसी का तिराहा पर पुलिस की टीमें मुस्तैद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्रविजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे सुभाष तिराहे से शहर में राउंड लेना शुरु किया। वह सदर बाजार, घंटाघर, नाले की पुलिया एवंनालबंद चौराहा, रसूलपुर थाने से हाईवे, जाटवपुरी का चौराहा से साठफुटा रोड, सैलई का चौराहा होते हुए आसफाबाद की ओर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed