फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police force deployed in Firozabad

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल

Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
police force deployed in Firozabad
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन

फिरोजाबाद। छह दिसंबर को लेकर सुहागनगरी की सुरक्षा व्यवस्था सुबह से ही कड़ी कर दी गई थी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। आने जाने वालों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए थी। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ के जवान गश्त करते दिखाई दिए।
छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पहले ही कर ली थी। सुबह होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस के साथ पीएसी को तैनात कर दिया गया। इससे कोई अप्रिय घटना न हो। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहात क्षेत्र के थानेदारों के साथ पुलिस बल को भी शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष पचोखरा पुलिस बल के साथ दक्षिण थाना क्षेत्र की नालबंद पुलिस चौकी पर तैनात दिखाई दिए। वहीं नालबंद पर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह और थानाध्यक्ष मटसेना अंजेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी और पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। जाटवपुरी चौराहा पर भी देहात क्षेत्र के थानेदार के साथ पुलिस को तैनात किया गया था। नगला बरी चौराहा पर उपनिरीक्षक तैनात रहे। सैलई चौराहों के साथ मोहल्ला कोटला स्थित राजाराम की पुलिया, नई बस्ती स्थित मूला सिंह का चौराहा, सुभाष तिराहा, सैंट्रल चौराहा के साथ अन्य स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

देर से खुला बाजार
सोमवार को शहर का बाजार आम दिनों की अपेक्षा देर से खुल सका। जहां एक और मौसम खराब होने के कारण सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही थी। वहीं छह दिसंबर को लेकर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान देरी से खोले। दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह से खुल गए। आम दिनों में बाजार सुबह दस बजे तक खुल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त करते रहे अफसर
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन के साथ थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे, थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी अपने अपने में अफसरों के साथ गश्त करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed