फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police encounter with vehicle thieves, two shot in the leg

Firozabad News: वाहन चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को पैर में लगी गोली

Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with vehicle thieves, two shot in the leg
मुठभेड़ में घायल युवक को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : मुठभेड़ में घायल युवक को ले जाते पुलिसकर्मी।
शिकोहाबाद। शहर से तीन दिन पूर्व चोरी हुई ईको कार को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ईको गाड़ी लेकर किसी अन्य घटना को अंजाम देने जा रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ईको गाड़ी एवं तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए दोनों चोरों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराकर जेल भेजा है। आरोपियों के एक साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 जनवरी को एक ईको गाड़ी चोरी हुई थी। इसकी शिकायत थाना शिकोहाबाद पुलिस के पास आई थी। पुलिस ने ईको गाड़ी की बरामदगी के लिए टीम लगाई थी। रविवार देर रात पुलिस टीम कंथरी गांव के पास शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी अचानक शिकोहाबाद से मैनपुरी की ओर आती हुई एक ईको गाड़ी में दो युवक सवार नजर आए। पुलिस ने चेकिंग के लिए जब गाड़ी को रोकना चाहा, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में भाग रहे दोनों युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम शकील निवासी नूरी मस्जिद गली कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ एवं फहीम निवासी बरी का नगला 60 फुटा रोड मोहम्मदी मस्जिद के पास थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस टीम के साथ सीओ प्रवीण कुमार तिवारी एवं अन्य पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







पकड़े गए दोनों चोरों पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह दोनों ही अभी हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं। यह किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हिरासत में लेकर कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। इनके एक साथी सत्तार का नाम प्रकाश में आया है। जिसकी तलाश की जा रही है।



अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed