फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police encounter with criminals who robbed salesman, three arrested

UP: सेल्समैन से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार; दो घायल

Thu, 16 Oct 2025 05:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Oct 2025 05:58 PM IST
सार

पुलिस ने तीनों बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police encounter with criminals who robbed salesman, three arrested
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सेल्समैन के साथ लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। तीनों बदमाश मैनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों का संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया है। इसके बाद इनको जेल भेजा गया।
विज्ञापन


रामदेव निवासी नगला जवाहर शिकोहाबाद जोकि सिरसागंज में बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। उसके साथ गांव निमखेरिया के पास पल्सर सवार बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश बाइक और 15 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश गांव छीछामई गांव के पास मौजूद हैं। 
विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर अनुज कुमार एवं एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। 

तीनों बदमाश यूनिस, यूनिस का पुत्र शाहरुख एवं नौशाद उर्फ लंगड़ा निवासीगण बड़ा हार थाना घिरोर जनपद मैनपुरी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों ही बदमाश कुछ दिनों पूर्व गांव नीम खेरिया की पुलिया के पास सेल्समैन के साथ लूट की घटना में शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed