फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police conducted medical examination of sexual assault victim, magisterial statement to be recorded today

Firozabad News: यौन उत्पीड़न पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल, आज होंगे मजिस्ट्रेटी बयान

Sun, 05 Oct 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Police conducted medical examination of sexual assault victim, magisterial statement to be recorded today
सांकेतिक
- पुलिस तीनों आरोपियों की जल्द करेगी गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। युवती को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। अब उसके न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई करेगी।


शहर की आवास-विकास कॉलोनी निवासी लव कुमार ने फरीदाबाद में इटावा की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। जिसको शादी का झांसा देकर उसका कई बार यौन उत्पीड़न भी किया था। इस मामले में युवती ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी युवक लव कुमार, उसके पिता सोनील, जोकि फिरोजाबाद में एक अधिकारी के पद पर तैनात बताए गए हैं तथा आरोपी की मां रानी देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता ने बताया कि युवती का केस दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल कराया गया है। अब सोमवार को न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। जहां बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed