{"_id":"5db441f28ebc3e0167563202","slug":"police-cheaking-diwali-firozabad-news-agr4124445105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
सदर बाजार में खरीददारी करने के दौरान गांधीपार्क चौराहा से चार पहिया वाहनों को रोकती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दीपावली पर एलआईयू की टीम बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जनपद न्यायालय में सक्रिय रहीं। इस दौरान सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने दीपावली के मद्देनजर भीड़ भरे बाजारों, चौराहों के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बसों के अंदर सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसके तहत सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह के निर्देशन में एलआईयू इंस्पेक्टर, एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह, सचिन त्यागी के साथ बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के प्रभारी बीएन द्विवेदी और जीआरपी की थाना प्रभारी ऊषा मलिक के निर्देशन में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान में प्रमुख बाजार विशाल मेगामार्ट के साथ सदर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट में टीमें सक्रिय रहीं। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद न्यायालय प्रांगण में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों के अभिलेख जांचे गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान निरंतर ही जारी रहेगा।