{"_id":"68258c3550120df27e063530","slug":"police-caught-theft-accused-in-an-encounter-shot-in-leg-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: चोरी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा...पैर में लगी गोली, तमंचा और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: चोरी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा...पैर में लगी गोली, तमंचा और नकदी बरामद
Thu, 15 May 2025 12:09 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 15 May 2025 12:09 PM IST
सार
चोरी के आरोपी ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने सबक सिखाते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में बैटरी शोरूम से नकदी चोरी करने के आरोपी को थाना उत्तर पुलिस ने मंगलवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी के 4,650 रुपये बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 04 मार्च को सत्यपाल सिंह निवासी नगला पान सहाय थाना उत्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में चोरों ने बैटरी शोरूम में रखा 90 हजार रुपये चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान आगरा के अतुल कुमार निवासी लंगड़े की चौकी हरीपर्वत, कान्हा निवासी सौ फुटा रोड थाना कालिंदी विहार और विकास श्रीवास्तव निवासी मोतियों की बगीची, थाना हरि पर्वत का नाम सामने आया था।

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। तभी मंगलवार रात साढ़े 10 बजे पता चला कि एक आरोपी अतुल कुमार गिर्राज धाम नगला पान सहाय में छिपा है। वह कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। तभी आरोपी बाइक से आता दिखा।
पुलिस ने रोका तो बाइक मोड़कर भागने लगा। जल्दबाजी में बाइक से गिर पड़ा। पुलिस टीम को नजदीक आते देख फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई। उस पर तीन मामले पूर्व में दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की पकड़ की जाएगी।