शातिर लुटेरा गिरफ्तारः क्षेत्र में कई घटनाओं को दिया अंजाम, लगातार शिकायतों पर डीएम ने कर दिया था जिला बदर
फिरोजाबाद में पुलिस में शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। डीएम ने इसे जिला बदर कर दिया था। इसके बाद भी यह क्षेत्र में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में घूमकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। डीएम ने इसे छह माह के लिए जिला बदर भी कर दिया था। इसके बाद भी यह क्षेत्र में ही घूम रहा था।
पुलिस ने इसे लाइनपार थाना क्षेत्र में पकड़ा है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर ने बताया कि जिला बदर लुटेरा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान दतौजी खुर्द के पास से इसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम रवि कुमार, निवासी दतौजी खुर्द, थाना लाइनपार बताया है। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुई है।
क्षेत्र में रहकर घटनाओं को अंजाम देता था
बताया कि यह शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ टूंडला थाना में लूट के दो मुकदमा दर्ज हैं। साथ ही उत्तर थाना पुलिस की कार्रवाई में भी यह जेल जा चुका है। जमानत पर आने के बाद यह साथियों के साथ घटनाओं को अंजाम देता था। डीएम रविरंजन ने इसे छह माह के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद भी वह क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।