{"_id":"67cde1326a9827049f001784","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-teenager-and-sent-him-to-jail-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-144085-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 10 Mar 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव से अपने साथियों के साथ किशोरी को लेकर जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने जेल भेजा है। मामले में अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 17 फरवरी को पुलिस को सूचना दी कि थाना जसराना के गांव कल्हारी निवासी कृष्णकांत उर्फ गुल्ला तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाशने एवं आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक कृष्णकांत थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में मौजूद बालाजी मंदिर के पास मौजूद है। पुलिस ने आनन-फानन में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को युवक के पास से किशोरी भी मिल गई। किशोरी ने युवक पर जबरन ले जाने के साथ ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के साथ ही किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया युवक किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया था। किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के बयानों के आधार पर युवक को पाक्सो एक्ट का दोषी मानते हुए न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।