{"_id":"670d095eacf1e5aa18055eba","slug":"police-arrested-gang-leader-in-firozabad-who-was-absconding-under-gangster-act-during-encounter-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 10 हजार का इनामी गैंग लीडर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; दर्ज हैं 15 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 10 हजार का इनामी गैंग लीडर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; दर्ज हैं 15 मुकदमे
Mon, 14 Oct 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिस ने 10 हजार के इनामी गैंग लीडर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से यह घायल है। इसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
गैंग लीडर मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अरांव थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एटा के गैंग लीडर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह नसीरपुर थाने का गैंगस्टर है। जिसकी विवेचना अरांव पुलिस कर रही है। बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में गैंग बनाकर चोरी लूट के अलावा गोवध की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को अरांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी एटा, थाना जसरथपुर के नदराला निवासी इश्तयाक नसीरपुर थाने का गैंगस्टर है। इसकी विवेचना अरांव थाना पुलिस कर रही थी। वह गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सीओ सिरसागंज विनीत सिकरवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजुल पांडेय फरार आरोपी की तलाश में अरांव रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर युवक आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। बाइक फिसलने से वह गिर गया। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके ऊपर फायर किए। एक पैर में गोली लग गई। उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन