{"_id":"681a2d0cafd092d096018e44","slug":"police-arrested-four-criminals-in-an-encounter-three-were-shot-in-leg-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वारदात करने जा रहे बदमाशों का पुलिस से सामना...मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वारदात करने जा रहे बदमाशों का पुलिस से सामना...मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली
Tue, 06 May 2025 09:09 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 06 May 2025 09:09 PM IST
सार
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम के सहयोग से चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में तीन के पैर में पुलिस की गोली भी लगी। पुलिस ने तीनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा, 50 सोलर प्लेट और तमंचा बरामद किया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं। पहले तो चोर सिर्फ बैटरी चोरी कर रहे थे, लेकिन उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा भी चोरी करने लगे थे। दो दिन पहले किसान नेताओं ने घटनाओं को खुलासे के लिए एसपी सिटी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया था।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजीव दुबे, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय, एसओजी प्रभारी अमित तोमर चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार रात सूचना मिली कि फैक्टरी एरिया मार्ग पर चोर फिर से एकत्रित होकर किसी वारदात की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की तो चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो थाना अरांव के बझेरा बुजुर्ग निवासी खेमकरन, पारस उर्फ शौर्य, करन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। चौथा साथी शिकोहाबाद के रामनगर निवासी प्रदीप उर्फ अकल पीछे से ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया।