फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested accused of kidnapping and raping minor in Firozabad

Firozabad News: नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Sun, 10 Sep 2023 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 04:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Police arrested accused of kidnapping and raping minor in Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने नाबालिग का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव का नवंबर 2022 का है। गांव निवासी नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। सूचना पर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद किया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हादसा: धराशायी हो गई जर्जर भवन की दीवार, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अपने ही गांव की एक नाबालिग बालिका को दो नवंबर 2022 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में पीड़िता के परिजन की शिकायत के आधार पर अपहरण और पॉस्को अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लगभग एक माह बाद पुलिस ने पीड़िता को तो बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: ...जब ताजमहल के पूर्वी गेट पर अचानक सड़क पर दौड़ने लगा करंट, पर्यटकों में मची भगदड़; दहशत का माहौल

पुलिस ने कोर्ट में बालिका के 164 धारा के तहत बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने बयान से स्पष्ट हुआ कि आरोपी विकास द्वारा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने केस में किडनैपिंग और पॉक्सो के साथ-साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। थाना प्रभारी ने बताया महिला अपराधों से जुड़े मामले के अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आरोपी विकास को अवध चौक से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed