फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested absconding gangster accused in Firozabad

Firozabad: खनन कर बनाई अकूत संपत्ति, खरीदे 20 ट्रक, गैंगस्टर के खिलाफ कुर्की की तैयारी में पुलिस

Mon, 13 Mar 2023 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 09:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी कर रही है। आरोपी ने खनन करके क्षेत्र में दबदबा बनाए रखा था। 

विज्ञापन
Police arrested absconding gangster accused in Firozabad
गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसका साथी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इसे बोझिया कट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी क्षेत्र में मिट्टी और बालू का खनन कराता था। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ डीके निवासी लक्ष्मीनगर, शिकोहाबाद का क्षेत्र में दबदबा था। सपा सरकार के दौरान उसने अवैध वसूली और अवैध कारोबार में संलिप्त होकर रौब से अकूत संपत्ति कमाई। इसके बाद भाजपा सरकार आने पर कुछ समय के लिए भूमिगत हो गया। कुछ समय पहले उसने फिर से अवैध वसूली का कारोबार शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

मिट्टी व बालू का खनन करता था

बताया कि अवैध कारोबार से 20 ट्रक खरीदे। इन ट्रकों का इस्तेमाल वह मिट्टी व बालू के खनन में करता था। पुलिस ने उस पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज कर उस पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उसे बोझिया कट से साथी मनोज निवासी मोहनीपुर जसराना हाल निवासी लक्ष्मीनगर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार अपराधी की गिरफ्तारी को दी दबिश

थानाध्यक्ष ने बताया कि डीके एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसने सपा सरकार में अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति कमाई है। इसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही उसके खिलाफ अवैध संपत्ति की कुर्की अथवा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि डीके के भाई डिम्पू की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और क्राइम ब्रांच के साथ थाना पुलिस को लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed