{"_id":"69234ceed160bba356085a98","slug":"police-arrested-a-man-accused-of-land-grabbing-and-bank-fraud-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-161426-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमीन हड़पने व बैंक धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमीन हड़पने व बैंक धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 23 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। एक ही जमीन को कई बैंकों में गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लेने और अभिलेखों में हेराफेरी करने के शातिर आरोपी सुरेश चंद्र निवासी नगला पर्दमन को जसराना पुलिस ने जाजूमई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुत्र और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पीड़ित लवकुश उर्फ लंकुशपाल सिंह की जमीन हड़पने की साजिश रची थी। उसने नामांतरण रुकवाया, खड़ी फसल चुराई और खुद को गोली मारकर पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच में पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। सभी संबंधित मामले अदालत में विचाराधीन हैं। संवाद