फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested 206 people for drinking alcohol openly.

Firozabad News: खुलेआम शराब पीने पर 206 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 04 Apr 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 206 people for drinking alcohol openly.
थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार खुले में शराब पीने के आरोपी। संवाद - फोटो : थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार खुले में शराब पीने के आरोपी। संवाद
फिरोजाबाद। शहर की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और शराब के ठेकों के बाहर खुलेआम जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से अराजक तत्वों में खलबली मच गई।
सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में चार प्रमुख थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शाम होते ही विभिन्न हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी की। पुलिस की इस दबिश में थाना दक्षिण पुलिस ने 85, थाना उत्तर पुलिस ने 45, थाना रामगढ़ पुलिस ने 42, थाना रसूलपुर पुलिस ने 34 लोगों को हिरासत में लिया।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि निरंतर जारी रहेगा। खुलेआम शराब पीने वालों के साथ-साथ अब उन कैंटीन संचालकों और ठेका मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई होगी जो अपनी दुकान के बाहर लोगों को बैठने या पीने की जगह मुहैया कराते हैं। यदि कोई व्यक्ति दुकान के सामने पीता पाया गया, तो संबंधित शराब विक्रेता को भी जिम्मेदार माना जाएगा। पकड़े गए सभी 206 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने संगत धाराओं में चालान काटते हुए विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed