{"_id":"69a445861178397f1e094b61","slug":"police-are-searching-for-the-accused-of-robbing-the-couple-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-168982-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दंपती से लूट के आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दंपती से लूट के आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
Sun, 01 Mar 2026 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा से आए दंपती से हुई लूट के आरोपी अभी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम जुटी हुई है, जोकि पड़ोसी जनपदों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है।
आगरा जनपद के इलोरा एन्क्लेव दयालबाग निवासी सतीश चंद्र अपनी पत्नी दिव्या सिंह के साथ गत 26 फरवरी को शिकोहाबाद बस से आए थे। वह बस से उतरकर मैनपुरी चौराहे से आवास-विकास कॉलोनी जा रहे थे। तभी पल्सर सवार तीन बदमाशों ने पीछे चल रहीं दिव्या सिंह के गले से मंगलसूत्र एवं चेन तोड़ ली थी। इस घटना में पीड़ित ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बदमाशों की बाइक का कोई नंबर नहीं दिखाई दिया है। अब पुलिस पिछले 72 घंटे से आरोपियों की तलाश में पड़ोसी जनपदों में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं। फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।