{"_id":"585acf594f1c1ba107e39980","slug":"police-are-calling-the-woman-s-money-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बुलाने पर महिला के पैसे किए ट्रांसफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बुलाने पर महिला के पैसे किए ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूराे मक्खनपुर/फीराेजाबाद ।
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
.
- फोटो : .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्याव्रत में महिला के खाते से पैसे ट्रांसफर करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसे बैंक से बाहर कर दिया। महिला ने सौ नंबर पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो फिर बैंक प्रबंधक पैसे ट्रांसफर करने को विवश हो गए।
मामला कसबा स्थित बैंक का है। नगला रघोल की निवासी ममता पत्नी दिलीप कुमार बुधवार के अपने बैंक एकाउंट से पैसा एसबीआई में स्थानांतरण कराने पहुंची थी। महिला के द्वारा पैसा ट्रांसफर करने को कहा तो बैंक प्रबंधक ने खुद ही पैसा ट्रांसफर करने से इंकार कर दिया। महिला ने अपनी बात को रखना चाहा तो बैंक स्टाफ ने महिला को बैंक से बाहर कर दिया। महिला ने तुरंत ही100 नंबर पर बैंक के अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम बैंक में पहुंची। पुलिस ने महिला के बैंक एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कराने के साथ ही शिकायत को ही निस्तारण का रिपोर्ट देकर वापस लौटे। महिला ने पुलिस की टीम को धन्यवाद दिया। शाखा प्रबंधक राजकुमार का कहना है कि महिला जनधन का खाता था। दस हजार रुपया उसी से निकाल चुकी थी। इसके कारण ट्रांसफर से इंकार किया था। बाद में महिला को संतुष्ट करने को पैसा ट्रांसफर कर दिया है। उन्होंने महिला से अभद्रता करने से इंकार किया है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में नगला भाव सिंह निवासी गौतम की बैंक की कतार में जेबकाट ली। उसकी जेब से तीन हजार रुपया गायब थे। पीड़ित का आरोप है बैंक के प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया।