फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police alert on December 6, took out a foot march

छह दिसंबर को लेकर पुलिस सतर्क, पैदल मार्च निकाला

Mon, 06 Dec 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police alert on December 6, took out a foot march
छह दिसंबर को लेकर पुलिस सतर्क, पैदल मार्च निकाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद। छह दिसंबर को लेकर जिलेभर में अलर्ट है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। रविवार को शहर के हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात दिखा। इसके साथ ही बिना अनुमति जुलूस व धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी ने पुलिस और फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने की बरसी पर छह दिसंबर को पुलिस सतर्क है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, सोशल नेटवर्किंग साइट पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल नजर रखेगा और ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई होगी। रविवार को शहर के मोहल्ला कोटला स्थित राजाराम की पुलिया, सुभाष तिराहा, गांधी पार्क चौराहा, इमामबाड़ा, नालबंद पुलिस चौकी, करबला की पुलिया, नगला बरी और जाटवपुरी चौराहा पर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। वहीं सीओ सिटी के साथ थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे, मटसेना थानाध्यक्ष अंजेश कुमार अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ गश्त करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

ढाबों, होटलों पर की चेकिंग
शनिवार देर रात पुलिस अधिकारियों ने ढाबों और होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने भी चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की चेकिंग की गई। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में पीएसी तैनात की जाएगी। वहीं, डॉग और बम स्कवाड से लेकर सर्विलांस सेल को भी तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बना नगला बरी, जाटवपुरी चौराहा
नगला बरी चौराहा मिश्रित आबादी क्षेत्र में आता है। वहीं जाटवपुरी चौराहा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया। दोपहर बाद एसएसपी अशोक कुमार और एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग की। वहीं एसएसपी के साथ थानेदारों ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed