फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police administration remained alert on New Year's Eve

नए वर्ष की पूर्व संध्या पर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

Fri, 31 Dec 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Police administration remained alert on New Year's Eve
नए वर्ष की पूर्व संध्या पर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। शहर के प्रमुख चौराहों और होटल ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
सुबह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। वहीं शाम को कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे, कोतवाल दक्षिण रामेंद्र कुमार, कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह और कोतवाल रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा तथा मटसेना थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाइक सवार युवकों की तलाश ली।
विज्ञापन

डीजे बजाने के विरोध पर हमला मारपीट, चार घायल
तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए। मटसेना थाना क्षेत्र के गांव सेगई में कुछ लोगों द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। तभी गांव के ही प्रेमचंद्र ने इसका विरोध किया। विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रेमचंद के घर पर धावा बोल दिया। हमले में प्रेमचंद्र उसकी पत्नी उर्मिला, रेखा पत्नी प्रमोद कुमार तथा जय देवी पत्नी छोटेलाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष मटसेना अंजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed