फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PNB consumers Ruckus

पीएनबी पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Sat, 19 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
PNB consumers Ruckus
कैश न मिलने पर पीएनबी पर हंगामा करते लोग
 नगला सिंघी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर शनिवार को लाइन में लोगों ने नोट न बदले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। यहां सुबह से ही आसपास के ग्रामीण उपभोक्ता लाइन लगाकर बैंक खुलने का इंतजार करने लगे। बैंक खुलने पर उपभोक्ताओं का लेनदेन नहीं किया गया। कैश समाप्त होने की बात कहकर घंटों लाइन में लगे लोगों को लौटाया जाने लगा। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बैंक के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप था कि बैंक कर्मी पहचान वाले लोगों का काम कर रहे हैं। नगला धीरी निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की 27 नवंबर को शादी है लेकिन रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। हंगामा करने वालों में सीताराम, होशियार सिंह, श्रीकांत, राजकुमार, कौशलेंद्र, पुरुषोत्तम, योगेश कुमार, हरवीर सिंह, सूबेदार सिंह, मान सिंह, महावीर सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed